Vande Bharat: नीतीश का इस्तीफा.. अपनों के आंसू, बिहार में सियासत में ‘इमोशनल’ मोड़! आखिर कौन होगा कुर्सी का नया वारिस?
Nitish Kumar Resigns News: बिहार की राजनीति में आज एक युग का अंत हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया।

Nitish Kumar Resigns News | Image: IBC24 Customized
- बिहार की राजनीति में आज एक युग का अंत हुआ।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया।
- इस्तीफे की खबर जैसे ही फैली, जेडीयू खेमे में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
Nitish Kumar Resigns News: नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में आज एक युग का अंत हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन चर्चा उनके इस्तीफे से ज्यादा उनके बेटे निशांत कुमार की है, जिन्हें JDU अपना 'भविष्य' बता रही है। क्या बिहार की कुर्सी का नया वारिस तय हो चुका है?..
सोमवार की वो दोपहर, जब बिहार की राजनीति ने एक करवट ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद साथी, मंत्री विजय चौधरी और MLC संजय गांधी विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में पहुंचे। हाथ में था नीतीश कुमार का इस्तीफा, विजय चौधरी ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताया। (Nitish Kumar Resigns News) चूंकि नीतीश कुमार अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ी।
Nitish Kumar Resigns News: इस्तीफे की खबर जैसे ही फैली, जेडीयू खेमे में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंत्री अशोक चौधरी कैमरे के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाए। फफक-फफक कर रोते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार ने विकास की वो लंबी लकीर खींची है, जिसे पार करना आने वाले किसी भी शख्स के लिए नामुमकिन होगा।
लेकिन राजनीति में भावनाएं कम और वार-पलटवार ज्यादा होते हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने (Nitish Kumar Resigns News) इस इस्तीफे को 'मजबूरी' का नाम दिया। तेजस्वी का सीधा आरोप है कि.. बीजेपी ने भारी दबाव बनाकर मुख्यमंत्री से ये इस्तीफा दिलवाया है।
Nitish Kumar Resigns News: लेकिन इस पूरे ड्रामे के बीच, सबसे बड़ा सस्पेंस है..निशांत कुमार! नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जो अब तक कैमरे की चकाचौंध से दूर थे, अचानक जेडीयू की चर्चाओं के केंद्र में आ गए हैं। जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने साफ कह दिया कि निशांत के आने से पार्टी में उत्साह बढ़ा है और वो पार्टी का भविष्य हैं।
इस्तीफा नीतीश का, आंसू अशोक चौधरी के और चर्चा निशांत कुमार की! (Nitish Kumar Resigns News) बिहार की राजनीति अब उस मोड़ पर खड़ी है जहां से आने वाला हर कदम चौंकाने वाला हो सकता है। क्या निशांत वाकई जेडीयू की कमान संभालेंगे? या फिर दिल्ली जाकर नीतीश कुमार कोई नया खेल करेंगे?
https://www.youtube.com/live/Spib4KnLRek?si=x9uqoKVp4wNjQXIo
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, संसद से सड़क तक गूंज!... क्या अर्बन नक्सलियों को पकड़ने के लिए चलेगा ऑपरेशन? विपक्ष के सवाल पर सत्ता पक्ष का करारा जवाब
- शह मात The Big Debate: 13% का आंकड़ा भारी, OBC आरक्षण... सुनवाई जारी, एक फैसला बना हजारों गले की फांस, आखिर कौन है जिम्मेदार?
- Gauri Gupta Viral Video: 'मुझे एसपी भी नहीं रोकते'.. छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मियों को दिखाया पद का धौंस, CM दौरे के दौरान हुआ जमकर हंगामा
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Nitish Kumar Resigns News

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am