तमिलनाडु में महिलाएं, पुलिस सुरक्षित नहीं : अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी
तमिलनाडु में महिलाएं, पुलिस सुरक्षित नहीं : अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी
शिवकाशी (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ए. के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंगलवार को द्रमुक सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि राज्य में महिलाएं और पुलिस सुरक्षित नहीं हैं।
पलानीस्वामी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने पर अन्नाद्रमुक की सरकार बनने के तुरंत बाद, पार्टी तीन महीने के भीतर गांजा तस्करी को जड़ से खत्म कर देगी।
अन्नाद्रमुक प्रमुख ने जिले में पटाखा और माचिस उद्योग को बढ़ावा देने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने द्रमुक सरकार पर कावेरी-गुंडार नदी को जोड़ने की परियोजना को रोके रखने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर इसे कार्यान्वित किया जाएगा।
पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार के दौरान विरुधुनगर जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक ने इस परियोजना का श्रेय ले लिया।
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश

Facebook


