BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अन्नाद्रमुक मजबूत है, पार्टी मामलों में पलानीस्वामी की राय मायने रखती है: नैनार नागेंद्रन

अन्नाद्रमुक मजबूत है, पार्टी मामलों में पलानीस्वामी की राय मायने रखती है: नैनार नागेंद्रन

अन्नाद्रमुक मजबूत है, पार्टी मामलों में पलानीस्वामी की राय मायने रखती है: नैनार नागेंद्रन
Bhasha
Published: 11 Sept 2025 | 1:32 pmModified: 11 Sept 2025 | 1:32 pm

मदुरै (तमिलनाडु), 11 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) मजबूत स्थिति में है और भाजपा द्वारा अन्नाद्रमुक को कमजोर करने या समाप्त करने के विरोधी दलों के आरोप निराधार हैं।

नागेंद्र ने इस आरोप का खंडन किया कि भाजपा नेतृत्व अन्नाद्रमुक को कमजोर और समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक की लोकप्रियता से जलने वाले लोग ऐसे ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगा रहे हैं।

नागेंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक (राज्य में) मजबूत है। भाजपा को उस पार्टी को तोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हमने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए इसके महासचिव ई. के. पलानीस्वामी को स्वीकार कर लिया है। इसलिए, वह (अपनी पार्टी के बारे में) जो भी कहते हैं, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है।’’

मुख्य विपक्षी पार्टी पर संकट के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी पलानीस्वामी रैली को संबोधित करते हैं, वहां लोग उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ते हैं।

नागेंद्रन ने कहा, ‘‘आप राज्य भर में उनकी सभाओं में उमड़े जनसैलाब को देख सकते हैं, जो लोगों के भारी समर्थन को दिखाता है।’’

हाल में राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता के. ए. सेंगोट्टैयन की भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के संबंध में पूछे गए सवाल पर नागेंद्रन ने कहा, ‘‘मुझे सेंगोट्टैयन और गृह मंत्री के बीच मुलाकात के दावों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने अपने पहले के रुख को दोहराते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और एएमएमके नेता टी. टी. वी. दिनाकरन के साथ बातचीत करने और उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापस लाने के इच्छुक हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अन्नाद्रमुक मजबूत है, पार्टी मामलों में पलानीस्वामी की राय मायने रखती है: नैनार नागेंद्रन

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm