अन्नाद्रमुक नेता इनबादुरै ने द्रमुक पर ‘चुनावी धांधली’ का आरोप लगाया

अन्नाद्रमुक नेता इनबादुरै ने द्रमुक पर ‘चुनावी धांधली’ का आरोप लगाया

अन्नाद्रमुक नेता इनबादुरै ने द्रमुक पर ‘चुनावी धांधली’ का आरोप लगाया
Modified Date: April 27, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:27 pm IST

चेन्नई, 27 अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता आई. एस. इनबादुरै ने सोमवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कई निर्वाचन क्षेत्रों में ‘‘चुनावी धांधली’’ की थी और उन्होंने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह किया।

अन्नाद्रमुक नेता व राज्यसभा सदस्य ने द्रमुक पर ‘‘मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए पैसे बांटने’’ का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कोयंबटूर और करूर में द्रमुक द्वारा ‘‘कई तरह की अनियमितताएं’’ की गईं।

इनबादुरै ने आरोप लगाया, ‘‘कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में द्रमुक उम्मीदवार ने मतदाताओं को सोने के सिक्के बांटे थे।’’

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने द्रमुक द्वारा कथित तौर पर की गई अनियमितताओं के खिलाफ निर्वाचन आयोग (ईसी) में पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है और उन्होंने ईसी से कार्रवाई करने की मांग की।

इनबादुरै ने अपनी पार्टी की जीत और सरकार बनाने के दावे पर जोर देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी अगले मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग ‘‘सरकार में परिवर्तन’’ चाहते हैं और ‘‘अन्नाद्रमुक ही लोगों का एकमात्र रक्षक है’’।

भाषा यासिर माधव

माधव


लेखक के बारे में