MP Assembly Special Session: महिलाएं पैरों की जूती.. कांग्रेस के इस विधायक के फिर बिगड़े बोल, सदन में लाड़ली बहनों को कह डाला कुछ ऐसा कि भड़क उठी BJP

MP Assembly Special Session: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को राजधानी भोपाल में शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर चर्चा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार करना था।

MP Assembly Special Session: महिलाएं पैरों की जूती.. कांग्रेस के इस विधायक के फिर बिगड़े बोल, सदन में लाड़ली बहनों को कह डाला कुछ ऐसा कि भड़क उठी BJP

phool singh news/ image source: ibc24

Modified Date: April 27, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: April 27, 2026 6:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नारी शक्ति सत्र में हंगामा
  • विधायक के बयान पर विवाद
  • मंत्री कृष्णा गौर की आपत्ति

MP Assembly Special Session: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को राजधानी भोपाल में शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर चर्चा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विचार करना था। हालांकि, सत्र की शुरुआत से ही सदन का माहौल गर्म हो गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे सदन में हंगामा खड़ा हो गया।

MP Assembly: नारी शक्ति सत्र में हंगामा

बरैया ने कहा कि “कांग्रेस तो 150 साल पुरानी पार्टी है, जबकि दो हजार साल से महिलाएं पैरों की जूती बनी आ रही हैं,” जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर मंत्री कृष्णा गौर ने तुरंत विरोध दर्ज कराया और इसे महिलाओं का अपमान बताया। उनके विरोध के बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया और माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए बरैया के आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से विलोपित करने का आदेश दिया। इसके बावजूद सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दे पर बुलाए गए इस विशेष सत्र में शुरुआती क्षणों में ही विवाद सामने आने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया।

बता दें कि,  भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जिसमें उनका कहना था कि रेप करने से मिलता है तीर्थ यात्रा का फल मिलता है। फूल सिंह बरैया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था।

फूल सिंह बरैया का विवादों से नाता (MLA Phool Singh Baraiya Controversy)

  • 14 जनवरी 2026: दलित एजेंडा कार्यक्रम में बोले, संयुक्त चुनाव प्रणाली से एससी-एसटी विधायक कुत्ते जैसी हालत में हैं, आदिवासियों को हिंदू न बनने दें।
  • 18 जून 2025: ‘महारानी लक्ष्मीबाई ने आत्महत्या की थी।’ वीरांगना तब कहा जाता है, युद्ध के मैदान में कोई मरता है, लेकिन रानी ने आत्महत्या की थी
  • 5 अक्टूबर 2024: प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दी, कहा मशीनों का दुरुपयोग या वोट लूटने पर हाथ तोड़ देंगे, आंख फोड़ देंगे।
  • 2 अक्टूबर 2020: वक्त है, नहीं जागे अनुसूचित जाति के लोग तो सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे।

Women Empowerment MP Discussion मुख्यमंत्री यादव पेश करेंगे सरकारी संकल्प

आपको बता दें कि सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत दिवंगत पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में एक सरकारी संकल्प पेश करेंगे, जिसमें संसद और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की जाएगी।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।