अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा: कांग्रेस सांसद

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा: कांग्रेस सांसद

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगा: कांग्रेस सांसद
Modified Date: February 20, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: February 20, 2026 5:25 pm IST

शिवकाशी, 20 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में वोट प्रतिशत के लिहाज से तीसरे स्थान पर रहेगा।

विरुधुनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टैगोर ने एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि शिवकाशी हो या कोई अन्य क्षेत्र, अन्नाद्रमुक नीत गठबंधन तीसरे स्थान पर ही रहेगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हमारे सर्वेक्षण से पता चलता है कि अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा चुनावों में डाले गए कुल मतों का केवल 18-20 प्रतिशत ही मिलेगा। यह एक अकाट्य सत्य है।”

कांग्रेस सांसद ने कहा कि चुनाव लड़ने की योजना बना रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी अंततः हार के डर से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेंगे।

उन्होंने कहा, “इस चुनाव में यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जनता अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन को नकार देगी। वे तीसरे स्थान पर रहेंगे। (हकीकत में) हम दो ऐसी पार्टियों की बात कर रहे हैं, जो दौड़ में भी नहीं हैं।”

टैगोर ने दोहराया कि वह विरुधुनगर निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, “विरुधुनगर के साथ मेरा प्यार और अपनेपन का रिश्ता है। मैं विरुधुनगर के लोगों के कल्याण के लिए संसद में आवाज उठाना जारी रखूंगा।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में