अन्नाद्रमुक पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी: पलानीस्वामी
अन्नाद्रमुक पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी: पलानीस्वामी
पुडुचेरी, पांच अप्रैल (भाषा) अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
पलानीस्वामी ने यहां एक रैली में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद संसद में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने की मांग उठाएंगे।
उनके अनुसार, पुडुचेरी को केंद्र सरकार से अधिक धनराशि तभी मिलेगी और वहां का विकास तभी तेजी से होगा, जब केंद्र और पुडुचेरी दोनों में एक ही पार्टी सत्ता में होगी।
उन्होंने मतदाताओं से राजग का समर्थन करने की अपील की। राजग में एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक, भाजपा और एलजेके घटक दल हैं।
पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को चुनाव होंगे और मतगणना चार मई को होगी।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


