Korba Crime News : 7 साल के मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, फिर करने लगा घिनौना काम, विरोध करने पर मासूम के साथ कर दिया खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के Korba में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Korba Crime News :  7 साल के मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, फिर करने लगा घिनौना काम,  विरोध करने पर मासूम के साथ कर दिया खौफनाक कांड

Korba Crime News / Image Source : IBC24


Reported By: dhiraj dubay,
Modified Date: April 5, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 7 वर्षीय बच्चे की सिर कुचलकर हत्या की गई।
  • आरोपी ने शव कुएं में फेंककर सबूत छिपाने की कोशिश की।
  • पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।

कोरबा : Korba Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। पाली थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 7 वर्षीय अयान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने न केवल मासूम के सिर को पत्थर से कुचल दिया, बल्कि साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनसान जगह ले जाकर कर रहा था गलत कृत्य

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मासूम अयान को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया था। Chhattisgarh Crime News बताया जा रहा है कि वहां आरोपी बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश कर रहा था। जब मासूम ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने पकड़े जाने के डर से हैवानियत भरा कदम उठाया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आरोपी ने पास ही पड़े भारी पत्थर से अयान के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर जब अयान का सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। संदेह के आधार पर जब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन यह घटना समाज में मासूम बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.