एम्स संकाय संघ चुनाव-2026 के परिणाम घोषित, डॉ. मल्ही अध्यक्ष बने
एम्स संकाय संघ चुनाव-2026 के परिणाम घोषित, डॉ. मल्ही अध्यक्ष बने
नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के संकाय संघ (एफएआईएमएस) चुनाव-2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह संघ संस्थान में कार्यरत सभी संकाय सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है।
दिल्ली स्थित एम्स के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही को एफएआईएमएस का अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले वे संघ के महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किए गए। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. हर्षल रमेश साल्वे को उपाध्यक्ष चुना गया है, जबकि डॉ. केशव गोयल महासचिव के पद पर आसीन होंगे।
एफएआईएमएस संकाय सदस्यों के कल्याण, आवास और कार्यालय संबंधी बुनियादी ढांचे, वेतन आयोग संबंधी मामलों, करियर में प्रगति और संस्थान में उनके समग्र कल्याण के लिए काम करता है।
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


