AIIMS New Delhi Issues New Social Media Guidelines || Image- ANI News File
नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली ने छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों, फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी की है। (AIIMS Issues New Social Media Guidelines) नए नियमों के तहत अब सोशल मीडिया, वीडियो, ब्लॉग, रील, पोस्टर या किसी भी तरह से AIIMS के नाम, लोगो या ब्रांडिंग का इस्तेमाल बिना लिखित इजाजत के नहीं किया जा सकेगा। इंस्टीट्यूट ने कहा है कि यह कदम AIIMS इंस्टीट्यूशनल पहचान की सुरक्षा और कानूनी वजहों के मद्देनजर उठाया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नई गाइडलाइन के अनुसार, सोशल मीडिया पर मरीजों की फोटो, निजी जानकारी, केस डिटेल या अस्पताल से जुड़ी गोपनीय जानकारी शेयर करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षा प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी और अन्य गोपनीय एजुकेशनल कंटेंट भी किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं की जा सकेगी।
AIIMS ने सभी छात्रों और कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर पेशेवर आचरण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की मानहानिकारक, भेदभावपूर्ण, अश्लील या भ्रामक सामग्री पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। (AIIMS Issues New Social Media Guidelines) आदेशानुसार AIIMS से जुड़े छात्र संगठनों, विभागों और अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को संस्थान में पंजीकरण कराना होगा और अधिकृत एडमिन की जानकारी देनी होगी। किसी भी ब्रांड सहयोग या स्पॉन्सर्ड सामग्री के लिए पहले संस्थान की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
AIIMS ने स्पष्ट किया है कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें संस्थान की सुविधाओं से अलग करना, आधिकारिक मान्यता वापस लेना और नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटाना जैसी कार्रवाई शामिल हो सकती है।
Delhi: AIIMS Issues Strict Guidelines on Unauthorised Social Media Use
Issued stringent guidelines prohibiting students, faculty members, and staff from using social media to share unauthorized photographs, videos, patient information or institutional activities without approval pic.twitter.com/oceZcYLRKu— Karuna (@Karu3884) June 29, 2026
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री