एआईपी अपने कार्यकर्ताओं से राय लेगी कि क्या अब्दुल रशीद को संसद की सदस्यता छोड़ देनी चाहिए

एआईपी अपने कार्यकर्ताओं से राय लेगी कि क्या अब्दुल रशीद को संसद की सदस्यता छोड़ देनी चाहिए

एआईपी अपने कार्यकर्ताओं से राय लेगी कि क्या अब्दुल रशीद को संसद की सदस्यता छोड़ देनी चाहिए
Modified Date: June 21, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: June 21, 2026 10:26 pm IST

श्रीनगर, 21 जून (भाषा) अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने रविवार को कहा कि वह लोकसभा से इस्तीफा देने के सांसद शेख अब्दुल रशीद के इरादे पर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की राय लेगी।

रशीद ने इस्तीफा देने का कारण यह बताया है कि वह अपने मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही उनकी सेवा कर पा रहे हैं।

पार्टी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एआईपी की राजनीतिक मामलों की समिति ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की और बारामूला संसदीय क्षेत्र के सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए एक व्यापक विचार-विमर्श प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे के सभी पहलुओं पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, राजनीतिक मामलों की समिति ने फैसला किया है कि विभिन्न स्तरों पर पार्टी पदाधिकारी दो दिन की विचार-विमर्श प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि क्या इंजीनियर रशीद को संसद सदस्य बने रहना चाहिए या यह पद छोड़ देना चाहिए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बीच गुप्त मतदान भी करा सकती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सदस्य बिना किसी दबाव के खुलकर अपनी राय रख सकें।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में