एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से 48 उड़ानें संचालित करेंगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से 48 उड़ानें संचालित करेंगी

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से 48 उड़ानें संचालित करेंगी
Modified Date: March 16, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: March 16, 2026 12:57 am IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस सोमवार को पश्चिम एशिया से आने व जाने के लिए 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

इस संबंध में एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों विमानन कंपनी भारतीय शहरों और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानों सहित जेद्दा व मस्कट के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।

एअर इंडिया ने कहा कि एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 12 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से एक-एक उड़ान और कोच्चि से दो उड़ानें शामिल हैं।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में