ए.के. चक्रवर्ती ने बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के आईजी का कार्यभार संभाला
ए.के. चक्रवर्ती ने बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के आईजी का कार्यभार संभाला
अगरतला, 17 अक्टूबर (भाषा) आलोक कुमार चक्रवर्ती ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार संभाल लिया। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, उन्होंने ए.के. शर्मा का स्थान लिया, जिनका मणिपुर स्थानांतरण हो गया है।
बयान के अनुसार, चक्रवर्ती को पुलिस पदक, संयुक्त राष्ट्र कोसोवो मिशन (यूएनएमआईके) पदक और ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।
उनके पास परिचालन और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।
उन्होंने भारत-बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान सीमाओं के अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सेवाएं दी हैं।
चक्रवर्ती ने ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी और इंदौर स्थित केन्द्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय जैसे प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया है।
इसके अलावा, उन्होंने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और संयुक्त राष्ट्र मिशन इन कोसोवो में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दी हैं।
भाषा
राखी मनीषा अविनाश
अविनाश

Facebook


