CG Liquor Scam News: जेल में अनवर ढेबर के सामने बैठे रामगोपाल अग्रवाल! फिर EOW ने दागे दनादन सवाल, अब ED भी ले सकती है रिमांड पर
जेल में अनवर ढेबर के सामने बैठे रामगोपाल अग्रवाल! फिर EOW ने दागे दनादन सवाल, CG Liquor Scam News: Anwar Dhebar and Ramgopal Agarwal
CG Liquor Scam News. Image Source- IBC24
रायपुर। CG Liquor Scam News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब एवं कोयला लेवी घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच तेज हो गई है। मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से मंगलवार को आमने-सामने पूछताछ की गई। इसके लिए उन्हें केंद्रीय जेल ले जाया गया, जहां पहले से न्यायिक हिरासत में बंद अनवर ढेबर के सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
CG Liquor Scam News: मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू ने रामगोपाल अग्रवाल के अकाउंटेंट देवेंद्र डडसेना को भी आमने-सामने बैठाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जांच एजेंसी पूछताछ के दौरान विभिन्न वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों का मिलान कर रही है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू अब इस मामले में सूर्यकांत तिवारी समेत तीन अन्य आरोपियों को भी रामगोपाल अग्रवाल के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है, ताकि पूरे घटनाक्रम और कथित लेनदेन की कड़ियों को जोड़ा जा सके।
ईओडब्ल्यू फिलहाल शराब और कोयला लेवी घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रामगोपाल अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि आमने-सामने की पूछताछ से मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बुधवार को समाप्त हो रही है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी उनसे जुड़े अन्य मामलों में पूछताछ के लिए अदालत से कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकता है। शराब और कोयला लेवी घोटाला छत्तीसगढ़ के चर्चित आर्थिक अपराधों में शामिल है, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू और ईडी अलग-अलग पहलुओं से कर रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Toilet Me Bartan Dhone Ka Video: टॉयलेट में धोए जा रहे थे खाने के बर्तन, शहर के ‘पापा ढाबा’ का वीडियो हो रहा वायरल, देखने के बाद आप भी नहीं जाएंगे दोबारा
- Chirag Paswan Statement: ‘छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं’, दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं’
- Bhind District Hospital Video: जिला अस्पताल में ना वार्ड बॉय…ना स्ट्रेचर, चादर से लपेटकर 72 साल की मरीज को पहुंचाया वार्ड तक, देखिए वीडियो

Facebook


