Very Heavy Rain IMD Alert: राज्य में होने वाली है भयंकर बारिश!.. IMD ने जारी किया “रेड अलर्ट”.. इन तीन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, आप भी देखें

Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh: आईएमडी ने हिमाचल के कांगड़ा, चंबा और सिरमौर में रेड अलर्ट जारी किया, भारी बारिश से 145 सड़कें बंद।

Very Heavy Rain IMD Alert: राज्य में होने वाली है भयंकर बारिश!.. IMD ने जारी किया “रेड अलर्ट”.. इन तीन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, आप भी देखें

Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: July 21, 2026 / 07:43 pm IST
Published Date: July 21, 2026 7:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांगड़ा, चंबा और सिरमौर में रेड अलर्ट।
  • 145 सड़कें और 508 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित।
  • लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों में सड़क संपर्क, बिजली और पेयजल व्यवस्था बाधित हो गई है। (Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

145 सड़कें बंद, बिजली और पानी की सेवाएं प्रभावित

प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण राज्य में 145 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 508 बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं और 43 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। (Very Heavy Rain IMD Alert for Himachal Pradesh) उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति समेत कई जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से छोटे पुल और नालों पर बने संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 66 लोगों की मौत

मंत्री ने बताया कि जुलाई महीने में बारिश से जुड़ी घटनाओं, सड़क हादसों, भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और सभी संबंधित विभाग राहत एवं बहाली कार्य में जुटे हैं। (Very Heavy Rain IMD Red Alert for Himachal Pradesh) सरकार ने सभी जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि रेड अलर्ट वाले जिलों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

इन्हें भी पढ़ें:

किसान महापंचायत: शंभू बॉर्डर सील किए जाने के बीच दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोका गया

अयोध्‍या में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की बैठक के लिए पहुंचने लगे सदस्य

संभल के शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 25 अगस्त तक टली

रायलसीमा में 20,884 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लागू कर रही है सरकार : नायडू

रिची मेहता की ‘फूलन’ टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown