बंगले में तोड़फोड़ करने वालों पर अखिलेश ने रखा 11 लाख का इनाम

बंगले में तोड़फोड़ करने वालों पर अखिलेश ने रखा 11 लाख का इनाम

बंगले में तोड़फोड़ करने वालों पर अखिलेश ने रखा 11 लाख का इनाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 6, 2018 12:51 pm IST

नई दिल्ली। यूपी में बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित बंगले में तोड़फोड़ के आरोप से घिरे अखिलेश यादव ने तोड़फोड़ के जिम्मेदार लोगों पर 11 लाख रुप का इनाम घोषित किया है। अखिलेश ने समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर एक कार्यक्रम में कहा कि उनके सरकारी बंगला खाली करने के बाद रात में कुछ लोग हथौड़े और कुदाल लेकर वहां ग थे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जिस तरह पुलिस इनाम घोषित करती है, हम पत्रकार साथियों से कहेंगे कि उस रात कुछ चैनल के लोग भी कैमरा लेकर वहां ग थे आप तोड़फोड़ करने वालों के नाम बता दो, हम समाजवादी लोग दो-दो हजार रुप इकट्ठा करके 11 लाख रुपये का इनाम दे देंगे’।

यह भी पढ़ें : करुणानिधि की हालत नाजुक, अस्पताल के बाहर उमड़े समर्थक

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से उन्हें आवंटित बंगले खाली कराए गए थे। उनके बंगला खाली करने के बाद बंगले में तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई थीं। इसे लेकर उन पर आरोप भी लगाए गए थे।

मामले में यूपी पीडब्ल्यूडी की जांच रिपोर्ट में करीब साढ़े चार करोड़ रुप का अवैध निर्माण कराने का उल्लेख किया गया है। वहीं सपा ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे अखिलेश को बदनाम करने की साजिश बताया है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में