अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को ‘अहम दिन’ बताया

अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को ‘अहम दिन’ बताया

अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को ‘अहम दिन’ बताया
Modified Date: May 9, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:51 pm IST

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), नौ मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को कहा कि ‘‘आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम बंगाल में भगवा झंडा लहरा रहा है, यह वही भूमि है जहां श्री अरविंद, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था।’’

शाह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार के सत्ता में आने का जिक्र कर रहे थे।

शाह चित्रदुर्ग में आयोजित ‘येदियुरप्पा अभिमानोत्सव’ को संबोधित कर रहे थे, जो भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीति में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

शाह ने कहा कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक में विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरुओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन इस देश के उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो भारत माता को पवित्र मानते हैं और उनके प्रति भक्ति भाव रखते हैं, क्योंकि जिस भूमि पर श्री अरविंद, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और हमारी विचारधारा के प्रवर्तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था, आज वहां भगवा झंडा लहरा रहा है।’’

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में