अमित शाह ने लिखा विधि आयोग को पत्र, कहा- खर्च से बचने वन नेशन-वन इलेक्शन समय की जरुरत

Ads

अमित शाह ने लिखा विधि आयोग को पत्र, कहा- खर्च से बचने वन नेशन-वन इलेक्शन समय की जरुरत

  •  
  • Publish Date - August 13, 2018 / 04:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नई दिल्ली। भाजपा वन नेशन-वन इलेक्शन के समर्थन में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इसी आशय का एक पत्र विधि आयोग को भेजा गया है। इस पत्र में शाह ने लिखा है कि ‘एक देश-एक चुनावका समर्थन करते हुए कहा कि चुनावों में होने वाले भारी खर्च से बचने के लिए ऐसा करना आने वाले समय की जरूरत है

लॉ कमीशन को भेजे गए इस पत्र में शाह ने लिखा है कि ‘देश में मौजूदा समय में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं इसके चलते न सिर्फ राज्य सरकारों, बल्कि केंद्र सरकार के विकास कार्य भी रुक जाते हैं बार-बार चुनाव से काफी पैसा भी खर्च होता है प्रशासन पर भी बोझ पड़ता है इसे कम कराने के लिए देश में एक चुनाव की जरूरत है’।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव से मारपीट,दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट,केजरीवाल-सिसोदिया और 11 विधायकों के नाम

शाह ने आगे लिखा लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में 2016-17 के दौरान 365 दिनों में विभिन्न चुनावों के चलते 307 दिन तक कोई न कोई क्षेत्र कोड ऑफ कंडक्ट के अधीन रहा इसी तरह 2014 में कोड ऑफ कंडक्ट लगने की वजह से प्रशासनिक और विकास कार्य कई महीने तक प्रभावित रहे’।

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि, ‘भारत में पहले भी समकालिक चुनाव होते रहे हैं यह भारत के लिए कोई नई बात नहीं है 1951-52 में भारत में तत्कालीन समस्याओं के बावजूद लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए गए थे इसी तरह 1957, 1962 और 1967 में भी इस व्यवस्था के तहते चुनाव हुए’। उन्होंने कहा है कि, ‘हालांकि 1968 और 1969 में नए राज्यों के गठन के चलते यह नहीं हो पाया था. इसके बाद 1970 में लोकसभा समय से पहले भंग हो गई, तब से ही यह प्रक्रिया रुक गई’।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को आई मिस्ड कॉल मेंबर्स की याद, कांग्रेस ने ये कहा

गौरतलब है कि एक देश एक चुनावपर 2017 में नीति आयोग ने 2024 से दो चरणों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की सलाह दी थी। इसे देखते विधि आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट चर्चा के लिए आयोग ने बीते माह जुलाई में सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई थी एनडीए के दो सहयोगी समेत 5 दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था, जबकि 9 दल इसके विरोध में थे

वेब डेस्क, IBC24