अमित शाह ने कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

अमित शाह ने कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

अमित शाह ने कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: July 6, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: July 6, 2026 5:50 pm IST

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता के भवानीपुर इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास पर जाकर जनसंघ के संस्थापक को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

शाह मुखर्जी की जयंती के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोलकाता के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

अमित शाह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, मंत्रियों और भाजपा विधायकों के साथ शहर के न्यू टाउन इलाके में मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जनसंघ संस्थापक के आवास पर पहुंचे।

मुखर्जी के आवास पर, शाह ने उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत करने से पहले उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री शाम को विश्व बांग्ला मेला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें राज्य के भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो सकते हैं।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में