कोलकाता, 18 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) मुख्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के नेताओं ने यह जानकारी दी।
नेताओं ने बताया कि शाह नदिया जिले में स्थित मंदिर में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
उन्होंने बताया कि शाह का यह दौरा हाल के महीनों में राज्य के सबसे छोटे दौरों में से एक होगा। नेताओं के बताया कि शाह मंदिर परिसर में करीब दो घंटे रहेंगे।
शाह आध्यात्मिक सभा में शामिल होने से पहले इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना