अमेठी (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के परसावां गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमेठी थाना क्षेत्र के परसावां गांव में राम शिरोमणि यादव नामक व्यक्ति का शव आज गांव से बाहर खेत में एक नीम के पेड़ से फांसी के फंदे में लटकता पाया गया है। परिजन शव को खुद उतार कर लेकर अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा