अमित शाह ने कोलकाता में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी के घर जाकर मुलाकात की
अमित शाह ने कोलकाता में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी के घर जाकर मुलाकात की
कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होने कोलकाता आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को शहर के बालीगंज इलाके में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसनजीत चटर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
बंगाल सरकार के सूत्रों ने बताया कि शाह की चटर्जी से यह ‘शिष्टाचार’ मुलाकात थी।
चटर्जी के आवास पर शाह के साथ गए नेताओं में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक और खेल मंत्री इंद्रनील खान शामिल थे।
इस मई महीने में चटर्जी को कला और भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
इससे पहले दिन में, शाह ने शहर के भवानीपुर इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास पर जाकर उनकी 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाषा
धीरज माधव
माधव

Facebook


