अमित शाह ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया

Ads

अमित शाह ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - January 29, 2025 / 09:34 PM IST,
    Updated On - January 29, 2025 / 09:34 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी देने से देश एक स्व-संचालित विकास और परिवर्तन इंजन में बदल जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16,300 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी दी, जिसमें हरित ऊर्जा हस्तांतरण की दिशा में आत्म-निर्भरता प्राप्त करने और भारत की यात्रा को तेज करने के उद्देश्य से सात वर्षों में 34,300 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की परिकल्पना की गई है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार। यह मोदी जी का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो उद्योगों को समर्थन देने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में हमारी अर्थव्यवस्था को खुद पर निर्भर बनाकर भारत को एक स्व-संचालित विकास और परिवर्तन इंजन में बदल देगा।’’

शाह ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए इथनॉल खरीद मूल्य में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से तेल आयात बिलों में कटौती, वायु प्रदूषण के स्तर में कमी और चीनी मिलों तथा गन्ना किसानों की आय में वृद्धि के साथ अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’

भाषा वैभव माधव

माधव