अमित शाह के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड
अमित शाह के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 52वें जन्मदिन पर उन्हं- लगातार मिल रहे शुभकामना संदेशों और बधाइयों ने सोशल मीडिया के ट्वीटर प्लेटफॉर्म पर हैशटैग #HBDayAmitShah घंटों टॉप ट्रेंड कराए रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया-अमितभाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप बीजेपी का नेतृत्व बेहद कुशलता के साथ कर रहे हैं। आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @AmitShah के नेतृत्व में संगठन ने देश के साथ-साथ दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बनने का भी गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए अमित शाह को विश्लेषक और राजनीतिकार आधुनिक चाणक्य भी कहते हैं। चुनावी रणनीति में महारत रखने वाले अमित शाह ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप में 2014 लोकसभा चुनाव में 80 में से 73 सीटें दिलाई, जो इस प्रदेश का अबतक का सफलतम प्रदर्शन है।
अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अपने बेटे पर लगे आरोपों को नकारा
अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा ने देश के कई राज्यों जैसे असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, गोवा, अरुणाचल में सरकारें बनवाने में अहम भूमिका निभाई। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए लगातार सक्रिय अमित शाह केरल में भी भाजपा की जड़ें मजबूत करने में जुटे हैं। पहली बार राज्यसभा सांसद के तौर पर हाल के राज्यसभा चुनाव में गुजरात से वो संसद पहुंचे हैं।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी
अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष के रूप में सफलता के पीछे पार्टी उनकी संगठन क्षमता, लगातार मेहनत, रणनीति के तहत हर प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्ताओं को टास्क देना और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करना और बूथ स्तर से लेकर शीर्ष संगठन तक पर पकड़ को बताते हैं। सख्त छवि के माने जाने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

Facebook


