आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यभर में 11,360 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यभर में 11,360 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यभर में 11,360 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी
Modified Date: September 22, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: September 22, 2026 1:16 pm IST

(फाइल फोटो के साथ जारी)

कुप्पम (आंध्र प्रदेश), 22 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को चित्तूर जिले के कुप्पम से राज्यभर में 11,360 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने 26 जिलों की 123 नगरपालिकाओं में इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनका क्रियान्वयन पहली बार ‘हाइब्रिड एन्युटी मॉडल’ (सरकार और निजी क्षेत्र की साझेदारी वाले मॉडल) के तहत किया जाएगा।

नायडू ने राज्यभर में 7,469 करोड़ रुपये और ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) क्षेत्र में 3,890 करोड़ रुपये के कार्यों की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं के तहत 4,656 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इसके अलावा सड़कों के बीच डिवाइडर बनाने पर 88 करोड़ रुपये, स्ट्रीट लाइट लगाने पर 247 करोड़ रुपये और पार्क विकसित करने पर 509 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार देर रात मुख्यमंत्री ने कुप्पम में दादर-पुडुचेरी और वास्को-दा-गामा-वेलंकन्नी ट्रेनों के रुकने की सुविधा शुरू की।

नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब कुप्पम में 59 ट्रेन रुकती हैं और हम भविष्य में और ट्रेनों को रोकने की सुविधा देने के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कुप्पम एक आर्थिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कुप्पम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और इसे अधिक स्थानों से जोड़ने का भी वादा किया।

भाषा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में