फैक्टरी में दम घुटने से सात मजदूरों की मौत, तेल टैंक की सफाई करते समय हुआ हादसा

उन्होंने बताया कि हादसा ‘जी रागमपेट’ में सुबह करीब सात बजे हुआ। प्राथमिकी सूचना के अनुसार जान गंवाने वाले मजदूर पेद्दापुरम मंडल के पदेरू और पुलीमेरू के निवासी थे।

फैक्टरी में दम घुटने से सात मजदूरों की मौत, तेल टैंक की सफाई करते समय हुआ हादसा

Seven labourers die of suffocation

Modified Date: February 9, 2023 / 01:19 pm IST
Published Date: February 9, 2023 12:52 pm IST

Seven labourers die of suffocation

काकीनाडा, 9 फरवरी।  आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से सात मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा ‘जी रागमपेट’ में सुबह करीब सात बजे हुआ। प्राथमिकी सूचना के अनुसार जान गंवाने वाले मजदूर पेद्दापुरम मंडल के पदेरू और पुलीमेरू के निवासी थे।

एक चश्मदीद ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा और वह जब बाहर नहीं आया तो बाकी मजदूर अंदर गए।

मजदूरों के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि फैक्टरी प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए।

read more: मैकडोनाल्ड को हराकर टियाफो डेलास ओपन के क्वार्टर फाइनल में

read more:  अब महिलाएं भी मस्जिद में पढ़ सकेंगी नमाज! मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कही ये बड़ी बात

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com