नाराज बेटे ने पिता पर लकड़ी से वार कर हत्या की

नाराज बेटे ने पिता पर लकड़ी से वार कर हत्या की

नाराज बेटे ने पिता पर लकड़ी से वार कर हत्या की
Modified Date: May 10, 2023 / 08:50 pm IST
Published Date: May 10, 2023 8:50 pm IST

जयपुर, 10 मई (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बेटे ने अपने पिता से विवाद के बाद एक जलती हुई लकड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

डूंगरपुर के सर्किल अधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि चक महूड़ी गांव में शिवा मनात (50) की अपने छोटे बेटे सुनील मनात (20) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद बेटे ने पिता के साथ मारपीट की और उनपर जलती हुई लकड़ी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े बेटे प्रकाश की ओर से इस संबंध में अपने भाई के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मृतक शिवा का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।

दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे सुनील (20) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में