केरल के विद्यालयों में 26 जून को शुरू किए जाएंगे नशा-विरोधी अभियान : गृह मंत्री

केरल के विद्यालयों में 26 जून को शुरू किए जाएंगे नशा-विरोधी अभियान : गृह मंत्री

केरल के विद्यालयों में 26 जून को शुरू किए जाएंगे नशा-विरोधी अभियान : गृह मंत्री
Modified Date: June 14, 2026 / 08:17 am IST
Published Date: June 14, 2026 8:17 am IST

तिरुवनंतपुरम, 14 जून (भाषा) केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा है कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर राज्य के विद्यालयों में कई नए नशा-विरोधी अभियान शुरू किए जाएंगे।

चेन्निथला ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों सहित इन अभियानों का उद्घाटन करने का फैसला किया है।

उन्होंने सरकार की नशा-विरोधी पहल ‘ऑपरेशन तूफान’ का जिक्र करते हुए सभी लोगों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर इससे जुड़ने और केरल को नशा-मुक्त बनाने में मदद करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में मादक पदार्थों की बिक्री, वितरण और उत्पादन में शामिल सभी लोगों को पकड़ेगी। मंत्री ने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों से इन्हें बंद करने की अपील की।

चेन्निथला ने दावा किया कि सरकार के जागरूकता अभियानों के बाद बड़ी संख्या में लोग नशा छोड़ रहे हैं और वे राज्य में मादक पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के प्रयासों में भी हिस्सा ले रहे हैं।

इस बीच, एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, मादक पदार्थों से जुड़े 60 मामले दर्ज किए गए हैं और 60 किलोग्राम गांजा, 780 ग्राम हशीश (चरस) का तेल तथा पांच ग्राम मेथिलीनडाइऑक्सी मेथामफेटामीन (एमडीएमए) जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस वर्ष अब तक एर्नाकुलम ग्रामीण जिला क्षेत्र से लगभग 400 किलोग्राम गांजा, 775 ग्राम एमडीएमए, 780 ग्राम हशीश का तेल और 680 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

भाषा सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में