नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में सतीश गोलचा का स्थान लिया है।
एजीएमयूटी कैडर के 1994-बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार, केंद्र सरकार द्वारा इस पद पर नियुक्त किए जाने से पहले पहले खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
आदेश में 1992-बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी गोलचा को अपनी अगली तैनाती के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
गोलचा 22 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। शहर के पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त होने से पहले, वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे।
भाषा नोमान तान्या वैभव
वैभव