सीतारमण, नायडू ने ऋण संपर्क कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Ads

सीतारमण, नायडू ने ऋण संपर्क कार्यक्रम में लिया हिस्सा

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 01:56 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 01:56 PM IST

पलनाडु (आंध्र प्रदेश), 17 जुलाई (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पलनाडु जिले के नरसरावपेट में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से आयोजित ऋण संपर्क कार्यक्रम में शुक्रवार को हिस्सा लिया।

सीतारमण और नायडू ने यूनियन बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई तथा छात्राओं को साइकिल वितरित की।

ऋण संपर्क कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को ऋण भी वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधि और अन्य नेता भी शामिल हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायडू और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने मुख्यमंत्री आवास पर सीतारमण का स्वागत किया था।

भाषा निहारिका

निहारिका