Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

  • Reported By: Vinod Wadhwa

    ,
  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 02:04 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 02:05 PM IST

Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रतलाम के पास दाहोद–उज्जैन डेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया
  • धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में एक महिला भी ट्रेन से कूद गई
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है

रतलाम। Running Train Fight Video: रतलाम के पास चलती ट्रेन के अंदर दो यात्रियों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री ट्रेन से नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने की कोशिश में एक महिला भी ट्रेन से कूद गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना दाहोद–उज्जैन डेमू ट्रेन की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

जानकारी के अनुसार, रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस बीच बचाव के प्रयास में एक महिला भी ट्रेन से कूद गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Running Train Fight Video पुलिस यात्रियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बहरहाल घटना में कोच में मौजूद यात्री बीच बचाव, करने के बजाय हल्ला मचाते और वीडियो बनाते नज़र आए। समय रहते किसी ने बीच बचाव नहीं किया जिससे स्थिति और बिगड़ गई। वही रेलवे पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

देखें खौफनाक वीडियो

यह घटना कहां हुई?

यह घटना रतलाम के पास रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक दाहोद–उज्जैन डेमू ट्रेन में हुई।

ट्रेन से यात्री कैसे गिरे?

पुलिस के अनुसार, दो यात्रियों के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की के दौरान दोनों चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।

महिला ने ट्रेन से छलांग क्यों लगाई?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला दोनों यात्रियों को बचाने के प्रयास में ट्रेन से कूद गई।

क्या पुलिस ने जांच शुरू कर दी है?

हां, जीआरपी और रेलवे प्रशासन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।

क्या घटना का वीडियो सामने आया है?

हां, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जांच भी की जा रही है।