Ahmedabad Plane Crash Stories: दिवंगत पत्नी का अस्थि-कलश लेकर लन्दन से भारत आया था अर्जुन भाई.. अब खुद भी नहीं रहा इस दुनिया में, दो मासूम बेटियां रह गई अकेली..
अहमदाबाद में गुरूवार को हुए विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने शोक जताया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी …

Arjun Bhai Died in Ahmedabad Plane Crash
- अर्जुन भाई ने पत्नी की अस्थियाँ प्रवाहित कीं, लौटते समय विमान हादसे में जान गंवाई।
- हादसे में एयर होस्टेस नागनथोई शर्मा की भी मौत, परिवार को अब भी पुष्टि की प्रतीक्षा।
- पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे, राहत कार्यों की समीक्षा की और हादसे पर गहरा शोक जताया।
Arjun Bhai Died in Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद: गुरुवार को सामने आये भीषण विमान हादसे में अब तक करीब 250 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जाहिर की जा चुकी है। इनमें 240 वे लोग है जो विमान में सवार थे जबकि बड़े पैमाने पर आम लोगों के मौत की भी आशंका जताई जा रही है। मृतकों में लन्दन में रहने वाला भारतीय मूल का अर्जुन भाई भी शामिल है जो वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
इस प्लेन दुर्घटना में एक अर्जुन भाई का निधन हुआ है
अर्जुन भाई की धर्मपत्नी का 7 दिन पहले लंदन में निधन हुआ उनकी धर्मपत्नी की इच्छा थी कि उनकी अस्थि फूल कलश उनके अमरेली जिले के पैतृक गांव की तालाब और नदी में प्रवाहित किया जाय
और अर्जुन भाई अपने पत्नी का अस्थि कलश लेकर आए थे… pic.twitter.com/ZQdBurn0yM
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) June 12, 2025
Ahmedabad Air Crash News Live Updates Today
दरअसल अर्जुन भाई की धर्मपत्नी का 7 दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। उनकी धर्मपत्नी की इच्छा थी कि उनकी अस्थि फूल कलश उनके अमरेली जिले के पैतृक गांव की तालाब और नदी में प्रवाहित किया जाएँ। अर्जुन भाई अपनी पत्नी के इच्छा अनुसार अस्थि कलश लेकर आए थे। उन्होंने यहां अस्थि फुल नदी में प्रवाहित कर अपने घर लंदन वापस जा रहे थे। अर्जुन भाई की 8 वर्ष और 4 वर्ष की दो बेटियां हैं। इस हादसे में उन दोनों बच्चियों ने अपने माता और पिता को खो दिया।.
एयर होस्टेस की मौत
Arjun Bhai Died in Ahmedabad Plane Crash: मृतकों में संभवतः क्रू मेंबर और एयर होस्टेस रहे मणिपुर की नागनथोई शर्मा भी शामिल है। नागनथोई शर्मा घर की अकेली कमाने वाली बेटी थी, उसने संघर्षो के साथ अपने सपनो को पूरा किया था। नागनथोई शर्मा के परिजनों से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बातचीत की है।
'बेटी की वापसी की उम्मीद'
नगंथोई शर्मा कोंगब्राइलातपम की चचेरी बहन खेंजिता कोंग्राइलातपम ने बताया कि, "हम बहुत दुखी हैं, लेकिन हमारे पास कोई पुष्टि नहीं है। इसलिए, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक और जीवित है। हमने एयर इंडिया और यहां तक कि अस्पताल के ट्रॉमा कैजुअल्टी से भी संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन वे कह रहे हैं कि वे रात 11 बजे के बाद मरीज और बचे लोगों की सूची जारी करेंगे। इसलिए, हमारे पास अभी कोई अपडेट या पुष्टि नहीं है। वह अप्रैल 2023 के आसपास शामिल हुई थी। जब वह शामिल हुई थी तब वह बहुत छोटी थी। मुझे लगता है कि वह अभी सिर्फ 21 साल की है।"
#WATCH | Thoubal, Manipur: Nganthoi Sharma Kongbrailatpam's cousin, Khenjita Kongrailatpam, cousin sister of Nganthoi says, "We are devastated but we don't have any confirmation. So, we are hoping that she is well and alive. We tried to reach Air India and even the Trauma… pic.twitter.com/rv54bE5DqE
— ANI (@ANI) June 12, 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में एयर इंडिया की क्रू मेंबर 22 वर्षीय नंगथोई शर्मा की भी दुखद मौत हो गई। एयर हॉस्टेस बनना उनका एक सपना था।
चचेरे भाई ने बताया कि उड़ान से पहले बहन ने आखिरी मैसेज भेजा था। इसमें लिखा था– "मैं लंदन जा रही हूं"@madanjournalist
Old Video 👇 pic.twitter.com/Sy9tsRHQpa
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 12, 2025
प्रधानमंत्री जायेंगे अहमदाबाद
Arjun Bhai Died in Ahmedabad Plane Crash: इस हादसे के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू अहमदाबाद पहुंचे थे और घटनास्थल का निरक्षण किया। वहीं देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार को अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचेंगे और विमान हादसे के बाद के हालातों का जायजा लेंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी राहत कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी हादसे में घायल लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर जताई संवेदना
आपको बता दें कि, अहमदाबाद में गुरूवार को हुए विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने शोक जताया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।”
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अर्जुन भाई लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिक थे। वे अपनी पत्नी की अस्थियां अमरेली, गुजरात लाकर विसर्जन करने आए थे और वापस लंदन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Arjun Bhai Died in Ahmedabad Plane Crash, More than 250 people died tragically in the accident.

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm