पंजाब के फगवाड़ा में हथियारबंद हमलावरों ने की गोलीबारी, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पंजाब के फगवाड़ा में हथियारबंद हमलावरों ने की गोलीबारी, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
फगवाड़ा, 14 सितंबर (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा में हथियारबंद हमलावरों ने सोमवार तड़के एक घर पर कथित रूप से गोलीबारी की और फिर मोटरसाइकिल से भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रियांशु कुमार के हवाले से कहा कि हमलावरों ने घर के मुख्य गेट को तोड़ने का भी नाकाम प्रयास किया। कुछ हमलावरों के चेहरे छुपे हुए थे।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने मुख्य गेट को तेजधार हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस ने कहा कि सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है और घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है।
फगवाड़ा के उप-मंडल पुलिस अधीक्षक मेजर सिंह ने बताया कि सभी सात हमलावर स्थानीय निवासी हैं और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा अविनाश मनीषा
मनीषा

Facebook


