डीआरआई ने पाकिस्तान से लाया गया 362 मीट्रिक टन सूखा खजूर जब्त किया

डीआरआई ने पाकिस्तान से लाया गया 362 मीट्रिक टन सूखा खजूर जब्त किया

डीआरआई ने पाकिस्तान से लाया गया 362 मीट्रिक टन सूखा खजूर जब्त किया
Modified Date: September 14, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: September 14, 2026 3:32 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि डीआरआई अधिकारियों ने पाकिस्तान से लाया गया 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखा खजूर जब्त किया और पड़ोसी देश से आयात पर भारत की रोक से बचने की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

मंत्रालय ने बताया कि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने नासिक के अंबाद स्थित ‘कंटेनर फ्रेट स्टेशन’ (सीएफएस) पर मुंबई की एक कंपनी द्वारा आयात किए गए सूखे खजूर के 13 कंटेनरों की पड़ताल की।

इसने कहा कि यह खेप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जेबेल अली क्षेत्र से आई थी और इसके आयात दस्तावेजों में यूएई को ही इसका मूल देश बताया गया था।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि सामान के पाकिस्तान में बने होने की बात छिपाने की कोशिश की गई। सूखे खजूर को शुरू में पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से यूएई के जेबेल अली बंदरगाह तक एक जहाज़ के जरिए कंटेनरों में भेजा गया था।

इसने कहा कि जेबेल अली बंदरगाह पर सामान को दूसरे कंटेनरों में रखा गया और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा संचालित कंपनियों के जरिए भारत भेजने के उद्देश्य से एक अलग जहाज पर लादा गया।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने 2 मई, 2025 से पाकिस्तान निर्मित या वहां से निर्यात होने वाले सभी सामान के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है।

डीआरआई ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत, पाकिस्तानी मूल के सामान की तीसरे देश के रास्ते भारत में आयात करने की कोशिशों को विफल करने के लिए लगातार काम कर रहा है।

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में