जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से हथियार जब्त, दो लोग गिरफ्तार : पुलिस

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से हथियार जब्त, दो लोग गिरफ्तार : पुलिस

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से हथियार जब्त, दो लोग गिरफ्तार : पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 11, 2022 8:31 pm IST

श्रीनगर, 11 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने दो लोगों के पास से हथियार बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महमूदाबाद निवासियों, राहिल अहमद मलिक और शबीर अहमद राथेर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को खुदहमन दुरू नाका से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और पिस्तौल तथा मैगजीन सहित हथियार बरामद हुए हैं।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में