NHAI Toll Plaza Rules: टोल पर विवाद करने और बैरियर तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, NHAI करेगा ये कार्रवाई, जानकर चौंक जाएंगे आप
NHAI Toll Plaza Rules: टोल पर विवाद और टोल बैरियर तोड़ने के वीडियो देखे ही होंगे। क्या आपको पता है, टोल बैरियर तोड़ना कितना भरी पड़ सकता है।

NHAI Toll Plaza Rules/Image Credit: AI
- मोकलगांव टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़कर निकलने का मामला सामने आया है।
- घटना के बाद टोल प्लाजा प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
- दोनों वाहनों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।
NHAI Toll Plaza Rules: खंडवा: अक्सर आपने रोड टोल पर विवाद और टोल बैरियर तोड़ने के वीडियो देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है, कि टोल बैरियर तोड़ना कितना भरी पड़ सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर मोकलगांव स्थित NHAI के एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर तोड़कर निकलने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि दो कार चालक बिना टोल शुल्क चुकाए तेज रफ्तार में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए निकल जाते हैं। घटना के बाद टोल प्लाजा प्रबंधन में हड़कंप मच गया। टोल कर्मचारियों ने तुरंत दोनों वाहनों के नंबर नोट किए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी व सीसीटीवी फुटेज संबंधित अधिकारियों को दी।
टोल इंचार्ज ने बताया कैसे होगी कार्रवाई
NHAI Toll Plaza Rules:टोल इंचार्ज दीपक पटेल ने बताया कि, दोनों वाहनों के पंजीयन नंबर NHAI को भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित गाड़ियों के नंबर ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे वाहन टोल प्लाजा पर चिन्हित किए जा सकें। दीपक पटेल के अनुसार इस मामले में आगे की कार्रवाई NHAI द्वारा नियमानुसार की जाएगी। फिलहाल घटना का वीडियो जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। (NHAI Toll Plaza Rules) टोल प्रबंधन का कहना है, कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और टोल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bageshwar School Closed News: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई
- Jal Ganga Samvardhan Abhiyan: राजगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, भैंसवा माता क्षेत्र को दी ये बड़ी सौगात, जल संरक्षण को लेकर कही ये बात
- Siya Goyal Lawyer Defamation Notice: कातिल सिया गोयल का वकील कौन?.. भाई ने किया इंकार तो इस अधिवक्ता ने भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस, पढ़ें हत्याकांड का ये नया ट्विस्ट
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: NHAI Toll Plaza Rules
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm