जम्मू कश्मीर के डोडा में बर्फ हटाने के अभियान के दौरान घायल हुए इंजीनियर को सेना ने बचाया
जम्मू कश्मीर के डोडा में बर्फ हटाने के अभियान के दौरान घायल हुए इंजीनियर को सेना ने बचाया
जम्मू, 22 मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बर्फ हटाने के अभियान के दौरान घायल हुए एक इंजीनियर को सेना ने रविवार को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भद्रवाह-बाशोली मार्ग पर बर्फ से ढके चटरगाला दर्रे पर चलाया जा रहा था।
उन्होंने बताया, ‘खराब मौसम से जूझते हुए, राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने इंजीनियर को नाले में फिसलने के बाद सुरक्षित निकाल लिया।’
उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उसे बानी के उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा शुभम रंजन
रंजन

Facebook


