अरुणाचल: कार्य मंत्रणा समिति ने विधानसभा के बजट सत्र के एजेंडा को अंतिम रूप दिया

अरुणाचल: कार्य मंत्रणा समिति ने विधानसभा के बजट सत्र के एजेंडा को अंतिम रूप दिया

अरुणाचल: कार्य मंत्रणा समिति ने विधानसभा के बजट सत्र के एजेंडा को अंतिम रूप दिया
Modified Date: March 3, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: March 3, 2026 7:36 pm IST

ईटानगर, तीन मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) ने मंगलवार को छह से 12 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के एजेंडा को अंतिम रूप दे दिया।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगते तुत्सा ने की। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने प्रस्तावित कार्यसूची पर विचार-विमर्श किया और विधानसभा के बजट सत्र के एजेंडा को अंतिम रूप दिया।

समिति ने सत्र के दौरान किए जाने वाले सरकारी कार्यों और अन्य विधायी मामलों की भी समीक्षा की, ताकि कार्यवाही सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

विधायी कार्य मंत्री पासांग दोरजी सोना, विधानसभा के उपाध्यक्ष कार्दो नयिग्योर और सदस्य कुमार वाई, थांगवांग वांगहम, निख कामिन और ओकेन तायेंग बैठक में उपस्थित थे।

इससे पहले दिन में विधानसभा की नियम समिति की दूसरी बैठक भी हुई। बैठक में सदस्यों ने विधानसभा की विभिन्न समितियों से संबंधित कार्यविधि और संचालन नियमों की व्यापक अध्ययन पुस्तिका में प्रस्तावित संशोधनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में