Arvind Kejriwal Excise Case: ‘मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई’, शराब घोटाले में बरी होने के बाद रोते-रोते बोले केजरीवाल- मैं, मनीष, APP कट्टर ईमानदार..

Ads

Arvind Kejriwal Excise Case: 'मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई', शराब घोटाले में बरी होने के बाद रोते-रोते बोले केजरीवाल- मैं, मनीष, APP कट्टर ईमानदार..

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 12:11 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 01:26 PM IST

Arvind Kejriwal Excise Case/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला
  • केजरीवाल-सिसोदिया बरी,
  • कोर्ट में गले लगकर रो पड़े

नई दिल्ली: Arvind Kejriwal Excise Case: दिल्ली की कथित आबकारी (शराब) नीति मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने निर्णय में आबकारी नीति मामले में आरोपी नंबर 18 केजरीवाल और सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया। फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट परिसर में भावुक दृश्य देखने को मिले। केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को गले लगा लिया और वे भावुक हो गए।

“सत्य की जीत हुई” – केजरीवाल (Delhi Liquor Scam News)

Arvind Kejriwal Excise Case: मामले से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से शराब घोटाले को लेकर हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं। हमें न्यायपालिका पर भरोसा था। सत्य की जीत हुई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रची गई। “पार्टी को खत्म करने के लिए हमारे पांच बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। एक मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया। हर चैनल पर हमें भ्रष्ट कहा गया। यह पूरा केस फर्जी था। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है, मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है।”

सिसोदिया ने भी जताई संतुष्टि (Arvind Kejriwal News)

Arvind Kejriwal Excise Case: मनीष सिसोदिया ने भी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह न्याय और सत्य की जीत है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें

"दिल्ली आबकारी नीति मामला" क्या था?

A1: यह मामला दिल्ली सरकार की कथित नई शराब नीति से जुड़ा था, जिसमें अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

"अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी" होने का क्या मतलब है?

A2: कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर दोनों नेताओं को आरोपों से मुक्त कर दिया, यानी उनके खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हुए।

"AAP पर साजिश के आरोप" क्या हैं?

A3: केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए यह केस बनाया गया था, हालांकि इस पर अन्य दलों की अलग राय है।