असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्यपाल को सौंपे

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्यपाल को सौंपे

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के नतीजे राज्यपाल को सौंपे
Modified Date: May 6, 2026 / 12:27 pm IST
Published Date: May 6, 2026 12:27 pm IST

गुवाहाटी, छह मई (भाषा) असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग गोयल ने राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिए।

गोयल के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय की एक टीम ने यहां लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

आधिकारिक परिणाम प्राप्त होने के बाद अब राज्यपाल नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है।

भाजपा ने 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीट हासिल कीं।

कांग्रेस 19 सीट जीतने में कामयाब रही और उसके सहयोगी रायजोर दल ने दो सीट जीतीं। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने दो सीट तथा तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट जीती।

असम की कुल 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुए और मतगणना चार मई को हुई।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में