Bihar Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, अब तक इतने लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Bihar Road Accident News: सारण जिले में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar Road Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, अब तक इतने लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Bihar Road Accident News//Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 6, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: May 6, 2026 3:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के सारण जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • अनियंत्रित होकर पलटी 12 लोगों से भरी पिकअप वाहन।
  • हादसे में 4 लोगों की मौत, 6 का इलाज जारी।

Bihar Road Accident News: छपरा: बिहार के सारण जिले में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुर-रेवेलगंज सड़क पर हुई।

कैसे हुआ हादसा?

छपरा सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि, ‘‘सुबह करीब पौने छह बजे ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन, जिसमें 12 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने सड़क पर गिरे चार लोगों को कुचल दिया, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।’’ (Bihar Road Accident News) उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए मृतकों के शव

Bihar Road Accident News: अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। (Bihar Road Accident News)  एसडीपीओ ने कहा कि मृतक उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी थे और पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.