डीआरडीओ की मिसाइल परीक्षण सफलता पर असम के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
डीआरडीओ की मिसाइल परीक्षण सफलता पर असम के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
गुवाहाटी, 13 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने नौसैनिक पोत-रोधी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के पहले सफल परीक्षण के लिए शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इन सफल परीक्षणों के साथ भारत के पास अब एक अत्यंत सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कवच (बीएमडी) उपलब्ध है, जो वायुमंडल के बाहर 5,000 किलोमीटर श्रेणी तक की शत्रु मिसाइलों को रोकने और निष्क्रिय करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा, ‘‘टीम डीआरडीओ भारत, यह वास्तव में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बहुत शानदार कार्य।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संक्षेप में कहें तो अब हमारे पास ऐसी अवरोधन क्षमता है, जो पारंपरिक ‘आयरन डोम’ प्रणालियों की क्षमता से कहीं आगे है। इसे और भी विशेष बनाने वाली बात यह है कि इस उत्कृष्ट प्रणाली का स्वदेशी विकास करने वाले देशों के विशिष्ट समूह में अब भारत भी शामिल हो गया है। बधाई।’’
डीआरडीओ ने बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया है और नौसैनिक पोत-रोधी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पहला परीक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जिससे भारत की रक्षा क्षमताओं को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है।
डीआरडीओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस उपलब्धि के साथ भारत उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता रखने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है।
भाषा रवि कांत सुरेश
सुरेश

Facebook


