CM Himanta Biswa Sarma Resigns: असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा का इस्तीफा, राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को सौंपा त्यागपत्र, अब पेश करेंगे दावा..
Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns: असम में भाजपा की जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, तीसरी बार सरकार गठन की तैयारी तेज
Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns ||
- हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
- भाजपा तीसरी बार असम में सरकार बनाने की तैयारी में
- असम चुनाव में भाजपा ने 82 सीटों पर दर्ज की बड़ी जीत
गुवाहाटी: असम राज्य के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली BJP प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोकभावन पहुंचे और राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से भेंट की। (Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns) उन्होंने गवर्नर को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। भाजपा जल्द ही तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। पूरी संभावना है कि, इस तीसरे टर्म में भी भाजपा और प्रदेश की अगुवाई हिमंता बिस्वा सरमा ही करेंगे।
#WATCH | गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा। pic.twitter.com/3m1P9FtyjO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
BJP की शानदार जीत, हासिल किये
बता दें कि, 4 मई को जारी चुनावी परिणाम में भाजपा ने असम में पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। राज्य के 126 में से 123 पर चुनाव हुए थे। इनमें भाजपा ने एकतरफा 82 सीटों पर जीत हासिल की है। बात करें दूसरी पार्टियों के तो Congress दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। (Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns) कांग्रेस को असम में 19, BPF को 10, AGP को 10 और AIUDF को 2 सीटें हासिल हुई हैं।
पश्चिम बंगाल भी फतह
भाजपा के लिए यह चुनाव काफी फायदेमंद साबित हुआ। भगवा दल को सबसे बड़ी और अहम जीत पश्चिम बंगाल में मिली है। बीजेपी ने इस बार यहां से TMC के 15 सालों के शासन को खत्म करते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी को महज 80 सीटों पर ही जीत मिली।
बात करें दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल की तो यहां भाजपा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। तमिलनाडु में एक्टर Vijay की TVK सबसे बड़ी बनकर उभरी है, पहली बार चुनाव लड़ने वाली इस पार्टी को 108, DMK को 59, AIADMK को 47 और कांग्रेस के खाते में महज 5 सीटें आई हैं। हालांकि सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े TVK के पास भी नहीं हैं। इसके लिए उन्हें अभी भी 11 विधायकों की जरूरत है। (Assam CM Himanta Biswa Sarma Resigns) केरल में लेफ्ट शासन का अंत हुआ और यहां कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने जीत का परचम फहराया है। पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन को फिर से सरकार बनाने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें:-
- उप्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
- महाराष्ट्र विधानपरिषद की सभी 10 सीटों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए
- होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा कर रहे अमेरिकी पोत पर हमला हुआ, तो ईरान को मिटा दिया जाएगा : ट्रंप
- बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’ : अखिलेश यादव
- रोहित और रिकेल्टन के तूफान में उड़े सुपर जाइंट्स, मुंबई इंडियन्स छह विकेट से जीता

Facebook


