Jabalpur Bargi Dam Accident : क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! 13 मौतों के बाद अब पायलट पर गिरी गाज, FIR के आदेश से मचा हड़कंप

जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे में अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने क्रूज पायलट और क्रू मेंबर के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

Jabalpur Bargi Dam Accident : क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन! 13 मौतों के बाद अब पायलट पर गिरी गाज, FIR के आदेश से मचा हड़कंप

Jabalpur Bargi Dam Accident / Image Source : FILE

Modified Date: May 6, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: May 6, 2026 10:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • बरगी क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान।
  • क्रूज पायलट और क्रू मेंबर पर FIR दर्ज करने के आदेश।
  • अदालत ने इसे गंभीर आपराधिक लापरवाही करार दिया।

जबलपर : Jabalpur Bargi Dam Accident मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए क्रूज़ हादसे पर अदालत ने सख़्ती दिखाई है । जबलपुर की जिला अदालत ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। जेएमएफसी डीपी सूत्रकार ने स्वतः संज्ञान लेकर क्रूज़ पायलट और क्रू मेंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इसे लेकर लिखित आदेश जारी किया है।

कोर्ट ने हादसे को मना आपराधिक लापरवाही

Court suo motu cognizance उन्होंने कहा कहा कि पहली नजर में ही ये गंभीर लापरवाही का मामला लगता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता । अदालत ने कहा कि चालक को खतरे की जानकारी थी फिर भी उसने यात्रियों को डूबता छोड़कर खुद अपना बचाव किया । इसे कोर्ट ने आपराधिक लापरवाही माना है । कोर्ट ने बरगी थाना प्रभारी को दो दिन में एफआईआर दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं । जाहिर है अब इस मामले की सुनवाई सीधे अदालत में होगी ।

13 लोगों की हो गई थी मौत

बता दें की 30 अप्रैल को बरगी बांध में संचालित क्रूज़ डूब गया था जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 28 लोगों को बमुश्किल बचाया जा सका था। आपको बता दें की इस क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। क्रूज हादसे के बाद लगातार तीन दिनों से दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। घटनास्थल से एक-एक करके ऐसे मंजर सामने आए थे जिन्होंने पूरे देश को रुला कर रख दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.