असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया
गुवाहाटी, 26 जून (भाषा) असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची निष्पक्ष नहीं है।
गोगोई ने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र में ‘‘मुख्य हथियार’’ है।
उन्होंने कहा कि समय उनकी पार्टी के लिए ‘‘दुश्मन’’ है क्योंकि उसे कम समय में मौजूदा भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार रहना है।
गोगोई ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मतदाता सूची लोकतंत्र में मुख्य हथियार है। यह बहुत महत्वपूर्ण है...लेकिन आज अघोषित आपातकाल है, जहां हमारे पास निष्पक्ष चुनाव आयोग या मतदाता सूची नहीं है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मतदाता सूची में ‘छेड़छाड़’ की है। उन्होंने कहा, ‘‘जिन युवाओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक निश्चित क्षेत्र या मतदान केंद्र पर मतदान किया था, उन्हें बाद में विधानसभा उपचुनाव या पंचायत चुनावों में उसी स्थान पर अपना नाम नहीं मिला।'
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में गोगोई ने कहा कि पार्टी इस समयावधि में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘समय हमारा दुश्मन है। समय बहुत कम है। हमें अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इस कम समयावधि में काम करना होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब हम जल्दबाजी में काम करते हैं, तो कुछ काम ठीक से नहीं हो पाते और कुछ गलत होने का जोखिम रहता है। हमें सावधान भी रहना होगा।’’
गोगोई ने कहा कि पार्टी की सभी शाखाओं को मजबूत किया जा रहा है और उनके भीतर की खाई को पाटा जा रहा है।
गोगोई ने कहा, ‘‘हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं, और हमारे बीच अच्छा समन्वय है।’’
उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में कांग्रेस ने सरकार को 'घबरा दिया' है।
उन्होंने कहा, 'हमारी प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है। जिस तरह से सरकार अपने भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रेस पर हमला कर रही है, उससे हमारी पार्टी की लोकप्रियता स्पष्ट होती है।'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी स्तर से फीडबैक भी जुटाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अध्यक्ष-केंद्रित दृष्टिकोण से काम नहीं कर रहे हैं। इसलिए हमने पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से जमीनी स्तर तक पहुंचने के लिए 88 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।’’
गोगोई ने कहा कि पार्टी बाढ़ की समस्या, ‘सिंडिकेट’, भ्रष्टाचार आदि सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘जाति जनगणना पर भी हमारा ध्यान है, ताकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी की मदद की जा सके।’’
गोगोई ने कहा कि पार्टी 'वोट बढ़ाने और आसानी से जीतने' के उद्देश्य से सभी 126 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत से काम करेगी।
भाषा रंजन माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाया

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm