असम : विदेशी न्यायाधिकरण का सदस्य रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

असम : विदेशी न्यायाधिकरण का सदस्य रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

असम : विदेशी न्यायाधिकरण का सदस्य रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: September 18, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: September 18, 2026 1:14 pm IST

गुवाहाटी, 18 सितंबर (भाषा) असम के उदलगुरी जिले में एक व्यक्ति को जमानत देने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में ‘विदेशी न्यायाधिकरण’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 29 अगस्त को मजबत पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि उसने विदेशी न्यायाधिकरण के एक मामले में जमानत दिलाने के सिलसिले में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विदेशी न्यायाधिकरण अर्ध-न्यायिक निकाय हैं, जिन्हें यह तय करने के लिए बनाया गया है कि क्या कोई व्यक्ति, जिस पर अवैध प्रवासी होने का संदेह है, वास्तव में विदेशी है या नहीं।

पुलिस के बयान के अनुसार, आरोपी भूपेन चंद्र पेगु को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने विदेशी न्यायाधिकरण मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

भाषा धीरज मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में