Gwalior Crime Branch Case: क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश, जानें पूरा मामला

Gwalior Crime Branch Case: क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश, जानें पूरा मामला

Gwalior Crime Branch Case: क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश, जानें पूरा मामला

Gwalior Crime Branch Case: क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने दिए केस दर्ज करने के निर्देश, जानें पूरा मामला /image: IBC24 File


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: September 18, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: September 18, 2026 1:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस के निर्देश
  • घर में घुसकर मारपीट का आरोप
  • 50 हजार रुपए मांगने का भी आरोप

ग्वालियर। Gwalior Crime Branch Case: ग्वालियर में जेएमएफसी प्रियंका सोलंकी (JMFC Priyanka Solanki) ने क्राइम ब्रांच के छह पुलिसकर्मियों (SI Police Case Gwalior) पर केस दर्ज निर्देश दिए है। पुलिसवालों पर गंभीर आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट कर तीन लोगों को जबरन उठाकर ले गए और 50 हजार रुपए की डिमांड की। जिसकी शिकायत पर कोर्ट ने अपराध दर्ज कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।

धमकी देने का भी आरोप ( Gwalior Crime Branch)

मामला 29 अगस्त 2023 का बताया जा रहा है। रामप्रकाश गोस्वामी की शिकायत के मुताबिक क्राइम ब्रांच के पांच आरक्षक और एक एसआई (Crime Branch Police Case) उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि घर में मौजूद लोगों से मारपीट की गई और तीन लोगों को जबरन अपने साथ ले जाया गया। शिकायत में 50 हजार रुपए मांगने और रुपए नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

Gwalior Crime Branch Case परिवार को तीनों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी तीसरे दिन अखबार में नाम और फोटो प्रकाशित होने के बाद मिली। जेएमएफसी प्रियंका सोलंकी ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.