Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?

Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?

Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?

Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला? /image: Social Media

Modified Date: September 18, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: September 18, 2026 3:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ममता गुट को मिला नया नाम और चुनाव चिन्ह
  • ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा ममता गुट का सिंबल
  • अरूप रॉय गुट को मिला ‘लिफाफा’ चिन्ह

नई दिल्ली। Mamata All India Trinamool Congress: पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारत के चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों को पार्टी के चुनाव चिह्न (TMC New Symbol) को लेकर चल रहे विवाद के बीच नए नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। “ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और “फ़ुटबॉल खिलाड़ी” चुनाव चिह्न दिया गया है, जबकि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को “डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस” (Democratic Trinamool Congress) नाम और “लिफ़ाफ़ा” चुनाव चिह्न दिया गया है। इन दोनों को पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का दर्जा दिया जाएगा।

Mamata Banerjee New Party Name ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चुनाव चिह्न दिया गया है, ताकि उसे पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का दर्जा मिल सके। अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफ़ाफ़ा’ का चुनाव चिह्न दिया गया है।

60 विधायकों ने बना लिया अलग गुट

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी में गुटबाजी के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है और विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता भी दी है, वहीं ममता बनर्जी की TMC ने इसके खिलाफ चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

TMC नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग ने लगाई थी रोक

जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा कि अरूप रॉय और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाले किसी भी गुट को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ (All India Trinamool Congress) नाम का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं (TMC Name Symbol Freeze) होगी। दोनों में से किसी भी गुट को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ के लिए आरक्षित ‘फूल और घास’ (Flowers & Grass) वाले चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वहीं, अब दोनों पार्टी को अपना चुनाव चिह्न मिल गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.