BPCL Share Price Hike: जिसने पकड़े थे सिर्फ 100 शेयर, उसके हो गए 2400! महारत्न कंपनी का कमाल, 4087% उछला ये स्टॉक

BPCL Share Price Hike: महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर में आज शुक्रवार को तेजी दिखी और भाव 314.20 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। जिससे यह शेयर निवेशकों की खास चर्चा में है। (NSE: BPCL, BSE: 500547)

BPCL Share Price Hike: जिसने पकड़े थे सिर्फ 100 शेयर, उसके हो गए 2400! महारत्न कंपनी का कमाल, 4087% उछला ये स्टॉक

(BPCL Share Price Hike/ Image Credit: grok)

Modified Date: September 18, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: September 18, 2026 3:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BPCL शेयर ₹314.20 तक पहुंचा
  • 5 बार दिए बोनस शेयर
  • 100 शेयर बढ़कर 2400 हुए

नई दिल्ली: BPCL Share Price Hike: आज शुक्रवार को महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयर में जोरदार तेजी (BPCL Share Price Hike) देखने को मिली है। एनएसई पर कारोबार के दौरान शेयर 314.20 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। लेकिन मौजूदा भाव अभी कंपनी के 52 हफ्ते के उच्च स्तर 391.65 रुपये से काफी नीचे है। लंबे समय तक निवेश बनाए रखने वाले शेयरधारकों के लिए BPCL का प्रदर्शन बेहद चर्चा में रहा है। कंपनी के शेयर ने बीते कए वर्षों में अच्छा रिटर्न दिया है।

100 शेयर बढ़कर हो गए 2400

BPCL ने समय-समय पर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी किए हैं। कंपनी ने दिसंबर 2000 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे। इसके बाद जुलाई 2012 और जुलाई 2016 में भी 1:1 बोनस मिला। जुलाई 2017 में कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए। इसके अलावा जून 2024 में भी 1:1 बोनस दिया गया। इन बोनस इश्यू के कारण 2000 में रखे गए 100 शेयर, अगर लगातार होल्ड किए गए हों तो बढ़कर 2400 शेयर हो गए।

26 साल में शेयर 4087% चढ़ा

वहीं अगर रिटर्न की बात करें तो BPCL के शेयरों में लंबी अवधि में बड़ा (BPCL Share Price Hike) उछाल आया है। 15 सितंबर 2000 को कंपनी का शेयर करीब 7.48 रुपये पर था, जबकि 18 सितंबर 2026 को यह 314.20 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस अवधि में शेयर की कीमत में करीब 4087% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, पिछले 20 साल में शेयर लगभग 923% और पिछले 5 साल में 43% से ज्यादा चढ़ा है।

Bharat Petroleum Corporation Limited – शेयर विवरण (18 सितंबर 2026)

शीर्षक विवरण
कंपनी Bharat Petroleum Corporation Limited
NSE BPCL
वर्तमान भाव ₹312.75
आज का बदलाव +₹5.75 (+1.87%)
समय 18 सितम्बर, 2:34 PM IST
Open ₹308.55
High ₹314.20
Low ₹308.25
Market Cap ₹1.36 लाख करोड़
P/E Ratio ₹ 7.80
52-Week High ₹391.65
52-Week Low ₹266.60

इस साल शेयरों में आई गिरावट

लंबी अवधि के शानदार प्रदर्शन (BPCL Share Price Hike) के बावजूद हाल की अवधि में BPCL के शेयर दबाव में रहे हैं। पिछले एक साल में स्टॉक करीब 3% नीचे है। वहीं, 2026 में अब तक शेयर की कीमत में 15% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 391.65 रुपये और निचला स्तर 266.60 रुपये है। इससे पता चलता है कि शेयर अपने सालाना उच्च स्तर से अभी काफी नीचे कारोबार कर रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।