रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद असम के वन अधिकारी को निलंबित किया गया
रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद असम के वन अधिकारी को निलंबित किया गया
गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) असम में वन विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें वह कथित तौर पर डंपर ट्रक के मालिक से गैर-कानूनी तरीके से काम करने के लिए पैसे मांग रहा है।
कार्यालय आदेश के अनुसार, जोरहाट के प्रभागीय वन अधिकारी मोंटू हजारिका को कथित भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
मोंटू को मरियानी रेंज मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
यह कार्रवाई उस कथित टेलीफोन बातचीत के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें अधिकारी एक डंपर मालिक से अनधिकृत गतिविधियों की अनुमति देने के लिए पैसे मांगते सुनाई दे रहे हैं।
हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है।
वन विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सूत्रों के अनुसार यह ऑडियो क्लिप असम के वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ के संज्ञान में आई, जिसके बाद उन्होंने विभाग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।’’
भाषा राखी सुरेश
सुरेश

Facebook


